24 न्यूज अपडेट उदयपुर। राजस्थान में आज अचानक मौसम बदल गया है। आंधी के साथ कई जिलों में बारिश हुई। सीकर में दीवार ढहने से महिला की मौत हो गई। उसका बेटा घायल हो गया। झुंझुनूं में कल देर रात खेतड़ी में आंधी के कारण पेड़ टूटकर गिरने से 11 साल की बच्ची और उसकी मां की मौत हो गई। जयपुर में आंधी से आसमान मटमैला हो गया। नगर निगम हेरिटेज में लगा एक मोबाइल टावर गिर गया। आज जयपुर समेत 25 जिलों में अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि का येलो व ऑरेंज अलर्ट हैं। सीकर में आज दोपहर धोद थाना क्षेत्र के गांव कासली में घर की दीवार ढह गई। इसके चलते महिला मनोहर कंवर (57) की मौत हो गई। बेटा जयपाल सिंह (29) घायल हो गया। आंधी के समय दोनों घर के पास बंधी गाय को खोलने के लिए गए थे। इस दौरान ऊपर लगा टीनशेड निकल गया। इसके बाद अचानक पास की दीवार ढह गई। आसपास के लोगों ने दोनों को बाहर निकाला। हॉस्पिटल में महिला को मृत घोषित कर दिया गया। राजसमंद में सुबह उमस भरा मौसम रहा, जो दोपहर में पलट गया। यहां आसमान में बादल छाए। इसके बाद तेज बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। जयपुर में तेज आंधी के कारण नगर निगम हेरिटेज में लगा 30 फीट ऊंचा पुराना मोबाइल टावर गिर गया। गनीमत रही कि मोबाइल टावर के आसपास कोई मौजूद नहीं थी, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट
प्रदेश के 12 जिलों में जारी किया येलो अलर्ट, सीकर, झुंझुनूं, अजमेर, धौलपुर, राजसमंद, उदयपुर, नागौर, जोधपुर, कोटा, बूंदी, बारां, झालावाड़ जिलों में जारी किया अलर्ट, मेघगर्जन व वज्रपात के साथ हल्की वर्षा होने की जताई संभावना, 20 से 30 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की जताई संभावना है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading