Site icon 24 News Update

मेधावी बिटिया रंजना को नीट परीक्षा की तैयारी के लिए भामाशाहों का इंतजार

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाशाली छात्रा रंजना प्रजापत को भामाशाह का इंतजार है। रंजना प्रजापत उदयपुर जिले के झाडोल तहसील के सुल्तान का खेरवाड़ा निवासी है। जो उदयपुर में रह कर शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। रंजना प्रजापत दसवीं में 71 प्रतिशत बनाए। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय जगदीश चौक, उदयपुर में बारवी विज्ञान वर्ग में 78 प्रतिशत से उत्तीर्ण की है। रंजना ने बायोलॉजी में 90 प्रतिशत, रसायन शास्त्र में 84 प्रतिशत व भौतिक शास्त्र में 78 प्रतिशत प्राप्त किए हैं। जिसके पिता प्रभू लाल कुम्हार की आर्थिक स्थिति अनुकूल नहीं है परंतु बेटी रंजना का सपना डॉक्टर बनना है। रंजना ने प्रजापत समाज का गौरव बढ़ाया हैं। प्रजापत समाज की प्रथम बालिका है जिन्होंने विज्ञान वर्ग में 78 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। अब रंजना आगे नीट की परीक्षा की तैयारी करना चाहती है। आर्थिक स्थिति ख़राब होने के कारण कोचिंग की फीस भरने में सक्षम नहीं हैं। उसके लिए भामाशाहों की जरूरत है। इनके आर्थिक स्थिति कमजोर होने की वजह से यह आगे पढ़ाई नहीं कर पा रही है। रंजना को भामाशाह द्वारा नीट एग्जाम की कोचिंग की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहयोग मिल जाए तो नीट की तैयारी करना चाहती है। भामाशाह 9660921771 पर सम्पर्क कर सकते हैं। यह जानकारी प्रभु लाल प्रजापत ने दी।

Exit mobile version