Site icon 24 News Update

मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की जिला स्तरीय बैठक आयोजित

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट शाहपुरा राजस्थान मेडिकेयर रिलीफ सोसायटी की जिला स्तरीय बैठक सोमवार को जिला अस्पताल के बैठक सभागार में आर.एम.आर.एस शाहपुरा अध्यक्ष जिला कलेक्टर राजेंद्र सिंह शेखावत की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।
बैठक के दौरान पूर्व में किये गये विकास कार्यों का अनुमोदन किया गया एवं आगामी विकास कार्यों के लिए चर्चा कर निर्णय लिये गये। जिसमें चिकित्सालय में मरीजों एवं उनके परिजनों हेतु विभिन्न सुविधाओं से संबंधित लगभग 60 लाख रूपये के विकास कार्यों के लिए स्वीकृति प्रदान की गयी जिसमें चिकित्सालय में एम्बुलेन्स व्यवस्था, कचरा प्रबंधन व ऑक्सीजन सिलेण्डर हेतु एक लोडिंग टेम्पो कय करने, समुचित लाईट व्यवस्था, सी०सी० टीवी कैमरा, चिकित्सालय में रंग रोशन कराने, परिसर की सफाई हेतु वैक्यूम क्लीनर एवं परिजनों के छोटे बच्चों हेतु पालना एवं बैंच लगाने एवं चिकित्सालय के विभिन्न विभागों में नया फर्निचर खरीदने का प्रस्ताव पारित किये गये।बैठक में पीएमओं डॉ० अशोक जैन, डॉ० हीरापाल मीणा, बीसीएमओ डॉ० एसएन शर्मा नर्सिंग अधीक्षक अशोक चौधरी एस.एन.ओ कैलाश गोठवाल, एस.एन.ओ ओमप्रकाश शर्मा एवं नरेश सैनी लेखाकार उपस्थित रहे।

Exit mobile version