24 न्यूज अपडेट. डूंगरपुर। मुंबई से सागवाड़ा पहुंची निजी बस में एक युवक का शव मिला। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंपा हैं। बताया गया कि युवक मुंबई से सागवाड़ा तक का टिकट लेकर बस में बैठा। यह बस आज सुबह सागवाड़ा पहुंची तो पूरी बस खाली हो गई मगर युवक बाहर नहीं आया। चेक किया तो वह अचेत अवस्था में मिला। जांच करने पर मृत पाया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों को सौंपा। थानाधिकारी प्रभुलाल ने मीडिया को बताया कि मुंबई से सागवाड़ा पहुंची निजी बस में एक युवक का शव मिला है। सागवाड़ा में बस खाली होने पर युवक को जगाने पर कोई हरकत नहीं होने से बस की स्टाफ ने बस को पुलिस थाने के पास रोककर पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस द्वारा चेक करने पर युवक की मौत हो चुकी थी। थानाधिकारी प्रभुलाल ने मृतक की पहचान बांसवाड़ा निवासी विजयपाल डेन्डोर के रूप में हुई है। विजयपाल सोमवार शाम मुंबई से अपने घर आने के लिए रवाना हुआ था। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दी। जिस पर मृतक के परिजन सागवाड़ा थाना पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव को सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.