24 न्यूज अपडेट सलूंबर। सलूंबर-बांसवाड़ा के मार्ग में आने वाले मोरडी के पास अब टोल टैक्स की वसूली नहीं की जा सकेगी। संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के पवन ने टोल नहीं वसूलने के लिए निर्देश दिए हैं। हालांकि देर रात तक इसके आदेश जारी नहीं हुए। आयुक्त डॉ. नीरज के पवन ने बताया कि इसकी शिकायत मिली थी। ऐसे में जांच की गई तो पता चला कि टोल संचालन की परमिशन नहीं है। टोल को वर्ष 2021 में ही बंद करने के आदेश थे। पर, तब कोर्ट से 3 माह की ही अनुमति मिली थी। बावजूद इसके टोल वसूला जा रहा था। अब बडा सवाल यह हो रहा है कि आखिर अब तक टोल वसूली किसकी शह पर हो रही थी। किस-किस को कमीशन जा रहा था। स्थानीय स्तर के नेता व प्रशासनिक अधिकारी इन्वोल्व थे या दिल्ली से ही मोटी रिश्वत का खेल चल रहा था। इस बारे में संबंधित कंपनी के मुबई मुख्यालय में भी बात की है। वहां से भी कोई दस्तावेज नहीं मिले हैं। साल 2021 में ही हो गई थी टोल वसूलने की अवधि पूरी हो गई थी। कई दिन पहले भी टोल को लेकर हुआ था टोल पर हंगामा। अब संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने टोल हटाने के दिए निर्देश, पीडब्ल्यूडी कि और बताया गया कि फिलहाल इन टोल मालिक के पास नही कोई वैध दस्तावेज, इसके बाद संभागीय आयुक्त ने टोल मुक्त का दिया आदेश फिलहाल मौके से हटाया जा रहा टोल, संभागीय आयुक्त ने कहा नियम के विरुद्ध लिया जा रहा था टोल आमजन कि भावना को देख टोल हटाने के दिए आदेश, उदयपुर रोड़ पर अब बांसवाड़ा से सलूंबर तक टोल हुआ मुक्त, आमजन ने संभागीय आयुक्त का जताया आभार।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.