उदयपुर। तिलकायत श्री की आज्ञा एवं विशाल बावा की प्रेरणा से श्रीजीप्रभु के 1 लाख एक मठड़ी के महाप्रसाद का रामनवमी पर अयोध्या में प्रभुश्रीराम के भक्तों को वितरित किया गया। महाप्रसाद की महा यात्रा के रूप में श्रीजी प्रभु का एक लाख एक मठड़ी का भोग श्रीनाथ द्वार से रामद्वार तक विभिन्न पड़ावों जिनमें नाथद्वारा से भीलवाड़ा, जयपुर,मथुरा,लखनऊ होते हुए आज रामनवमी के पर अयोध्या पहुंचा एवं श्रीजी प्रभु के महाप्रसाद को श्री राम लला प्रभु को आरोगाया गया। श्रीजी प्रभु के महाप्रसाद को अयोध्या में विभिन्न स्थलों पर श्रीजी प्रभु के सेवकों एवं राम भक्तों ने तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्यों ने अलग-अलग जगह जिनमें श्री राम मंदिर के भंडारे में,हनुमानगढ़ी के मंदिर में,नया घाट, श्री महाप्रभु जी की बैठक आदि जगहों पर प्रभु के भक्तों को मठड़ी के महाप्रसाद को वितरित किया गया। श्री जी प्रभु के मठड़ी के महाप्रसाद को कनका रूप में अयोध्या में लाखों लोगों ने श्रीजी प्रभु की कृपा समझ कर ग्रहण किया तथा श्रीजी प्रभु के इस महाप्रसाद के महायात्रा के अभियान के लिए तिलकायत श्री एवं श्री विशाल बावा का आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया। महाप्रसाद का वितरण नाथद्वारा से आए सेवकों जिनमें तिलकायत के सचिव लीलाधर पुरोहित, समाधानी उमंग मेहता,मीडिया प्रभारी एवं पीआरओ गिरीश व्यास, वैष्णव गिरीश भाई शाह,जमादार हर्ष सनाढ्य, कल्पित,प्रतिक,भावेश,महर्षि व्यास,ऋषि पांडे, कमलेश,अमित,सुनील, मयंक, मोहित, पुरुषोत्तम,जेकी, बापू लाल आदी ने अपनी सेवाएं दी
महाप्रसाद की महायात्रा पहुंची आयोध्या, 1 लाख मठड़ी महाप्रसाद का हुआ वितरण

Advertisements
