24 न्यूज अपडेट उदयपुर। मौसम विभाग बता रहा है कि मानसून आ गया है मगर ऐसा लग ही नहीं रहा। यहां झीलों की नगरी में आज मानसून की पहली बारिश तो हुई लेकिन आधे शहर में ही हुई। आधे शहर में पानी की एक बूंद तक नहीं गिरी। ऐसा लगा मानों मानसून अभी मन से नहीं बरस रहा है। इस बीच शहरवासियों के फोन पर मौसम विभाग का जोरदार बारिश का संदेश आ गया मगर वह पूर्वानुमान भी फलित नहीं होता दिखाई दिया। मानसून ने कल ही बांसवाडा व उदयपुर के रास्ते दक्षिणी राजस्थान में दस्तक दी है व आज एमपी व आगे तक चला गया है। भीषण उमस के बाद आज दोपहर बाद अचानक बारिश से राहगीर भीगते नजर आए। चेतक सर्कल से लेकर शक्तिनगर व उससे आगे तक अच्छी बारिश हुई। करीब 15 मिनट तेज बारिश का दौर चला। इसके बाद रुक-रुक कर बारिश का क्रम चला। सिंचाई विभाग के अनुसार पिछले चौबीस घंटे में सेंई डैम पर 24 और सोमकागदर पर 18 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation सीमावर्ती क्षेत्र में धारा 144 के आदेश दो माह के लिए बढ़ाए, जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश अवैध तलवार के साथ हिस्ट्रीशीटर राजू उर्फ लोला गिरफतार व घटना में प्रयुक्त ऑटो जब्त किया।