24 न्यूज अपडेट सलूंबर. आल ड्राइवर कल्याण संघ सलूंबर ने सराड़ा के अंबाला निवासी भेरूलाल पुत्र भगवान लाल मीणा के घर पहुंच कर आर्थिक सहायता राशि प्रदान की। जानकारी के अनुसार भेरूलाल की गत 8 जून को दिल्ली में दुर्घटना में मौत हो गई। परिवार की माली हालत ठीक नहीं होने से संघ के पदाधिकारी और सदस्यों ने मृतक के घर पहुंच कर आर्थिक सहायता प्रदान की। संघ के सलूंबर जिला अध्यक्ष चौकाराम मीणा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने परिवार को एक लाख आठ सौ तिरासी रुपए भेंट किए। उदयपुर जिलाध्यक्ष सोहन लाल मीणा ने बताया कि संघ की ओर से पंद्रह हजार रुपया केस और बाकी राशि का चेक प्रदान किया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष डूंगरपुर गणेश कटारा, सलूंबर के विधानसभा प्रत्याशी जितेश कटारा, सलूंबर जिला उपाध्यक्ष रूपलाल मीणा, डूंगरपुर जिला उपाध्यक्ष अमृत लाल कटारा, उदयपुर जिला उपाध्यक्ष राजू मीणा, बंशीलाल बारापाल, पराई ब्लॉक अध्यक्ष विक्रम सिंह, सराड़ा ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कटारा, सेमारी ब्लॉक अध्यक्ष किशोर कुमार हरमोर, सराड़ा ब्लॉक उपाध्यक्ष सुरेश कुमार हरमोर, आदि
मौजूद रहे।
मदद को उठे हाथ – कल्याण संघ ने मृतक ड्राइवर के परिवार को दी एक लाख रुपए की सहायता राशि

Advertisements
