रिपोर्ट – दीपक पटेल 24 न्यूज़ अपडेट सलूम्बर. सलूम्बर जिले की झल्लारा व सलूम्बर पुलिस ने क्षेत्र में चोरी करने वाले बदमाशों के आतंक पर नकेल कसते हुए बड़ा खुलासा किया है । एसपी राजेश यादव ने निर्देशन में सलूम्बर व झल्लारा पुलिस की टीम ने चोरी व लूट करने वाले गिरोह को पकड़ा है जिसमे 7 बदमाशों द्वारा जिले में 14 वारदातों को करना स्वीकार किया है।एसपी राजेश यादव ने बताया कि सलूम्बर जिले में विभिन्न मंदिरों को निशाना बनाकर चोरी की वारदात करने वाले गिरोह को पकड़ा है।बताया गया कि पीड़ित मंगलिया पिता लिम्बा मीणा उम्र 59 वर्ष निवासी साजनोंत पुलिस थाना झल्लारा सदस्य सोनारमाता प्रबन्धन एवं विकास समिति सलुम्बर पुलिस थाना सलुम्बर जिला सलुम्बर ने रिपोर्ट दी थी गत वर्ष 18 अक्टूबर को अज्ञात बदमाशों द्वारा सोनार माता के दानपत्र को तोड़ने का प्रयास किया गया लेकिन दानपात्र नही टूटा ।लेकिन मन्दिर में सोनार माताजी के श्रृंगार में लगे चांदी व सोने के छत्र व अन्य छोटा बडा सामान चोरी कर ले गये ।वहीं दूसरी बार फिर बदमाशों मने मन्दिर को निशाना बनाया और 15 दिसम्बर को सुबह पता चला कि दानपेटी अज्ञात लोगो द्वारा तोडकर उसमें पड़ी करीब 8-9 लाख रुपये की नकदी व सोने चांदी के बतौर चढावे में आये जेवरात सभी चोरी कर ले गये है।मामले की रिपोर्ट पर सलूम्बर थाना अधिकारी मनीष खोईवाल, झल्लारा थाना अधिकारी धर्मेंद्र सिंह व गिंगला थाना अधिकारी रमेशचंद्र व उनकी टीम ने चार अभियुक्तों में चन्दु पिता गंगाराम कीर उम्र 20 वर्ष निवासी कीर बस्ती कराकला थाना झल्लारा , किशन पिता मोहन कीर उम्र 22 वर्ष निवासी करेली थाना सराडा, भेरूलाल पिता गोतम जी कीर उम्र 22 वर्ष निवासी बडावली पुलिस थाना सेमारी तथा अशोक पिता चमना जी कीर उम्र 28 वर्ष निवासी करेली थाना सराडा को पुछताछ की गई तो अभियुक्तगणों व साथी अभियुक्तों द्वारा सोनार माता मंदिर में चोरी व क्षेत्र की अन्य मन्दिर चोरी की वारदातो को करना कबूल किया।बदमाशों ने 3 जनवरी को जेताना रामदेव मन्दिर में चौकीदार मोगजी पिता पदमा मीणा निवासी खेडा आसपुर को बंधक बनाकर दानपात्र में नकदी व अन्य सामान भी चोरी करके ले गए।बदमाशों ने पूछताछ में जिले के झल्लारा, सलुम्बर, गींगला, आसपुर जिला डूंगरपुर क्षेत्र की अन्य मन्दिर चोरी की वारदातो को करना स्वीकार किया। ये वारदात स्वीकार की 1-सोनार माता मन्दिर सलुम्बर नकबजनी प्रयास 2- सोनार माता मन्दिर सलुम्बर नकबजनी 3-सोनार माता मन्दिर सलुम्बर नकबजनी 4-जेताना बाबा रामदेव जी मंदिर लूट 5-अम्बे माता मंदिर जेतानाझल्लारा नकबजनी 6-महादेवजी मंदिर जैताणा झल्लारा नकबजनी 7-जैन मंदिर कस्बा झल्लारा नकबजनी 8-गातोड जी मंदिर समोडा झल्लारा नकबजनी 9-जावद कल्लाजी मन्दिर नकबजनी 10- माकडसीमा दरगाह नकबजनी 11- धारोद हनुमान मन्दिर नकबजनी 12-सोमकमला महादेव मन्दिर थाना आसपुर जिला डूंगरपुर 13-करकोली रोड का मंदिर थाना आसपुर जिला डूंगरपुर 14- पीठ सीमलवाडा रोड पर मन्दिर में नकबजनी गिरफ्तार बदमाश:- लोकेश पिता नाथु कीर उम्र 22 वर्ष निवासी बडावली पुलिस थाना सेमारी-चन्दु पिता गंगाराम कीर उम्र 20 वर्ष निवासी कीर बस्ती कराकला थाना झल्लारा-मोहन पिता राजु कीर उम्र 18 वर्ष निवासी कल्याणा पुलिस थाना झल्लारा-गोविन्द पिता कचरूलाल कीर उम्र 19 वर्ष करेली पुलिस थाना सराडा-किशन पिता मोहन कीर उम्र 22 वर्ष निवासी करेली थाना सराडा भेरूलाल पिता गोतम जी कीर उम्र 22 वर्ष निवासी बडावली पुलिस थाना सेमारी-अशोक पिता चमना जी कीर उम्र 28 वर्ष निवासी करेली थाना सराडा पुलिस टीम :- मनीष खोईवाल थानाधिकारी पुलिस थाना सलुम्बर ,एएसआई महेन्द्र सिंह,जीवतराम , नरेन्द्र सिह,हेडकांस्टेबल विकम सिह,प्रवीण सिह कांस्टेबल पुष्कर , गणेशाराम ,हेमेन्द्रवहीं झल्लारा से धर्मेन्द्र सिह वाघेला थानाधिकारी पुलिस थाना झल्लारा ,हेड कांस्टेबल महेन्द्र सिह महेन्द्र सिह, नवीन पाटीदार ,कांस्टेबल नीरज नयनपाल सि Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वल्लभनगर के नवनियुक्त थाना अधिकारी पाटीदार ने कर दी बड़ी कार्रवाई, अवैध डोडाचूरा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार जयसमंद कस्बे में दुकान घुसा ट्रोला, टीनशेड, पाइपलाइन और फर्नीचर तोड़ा, कस्बे के दोनों छोर पर बेरियर लगाने की मांग