उदयपुर। उज्बेकिस्तान में 1 से 5 जुलाई तक आयोजित होने वाली ओलम्पिक खेल लैक्रोज़ की एशियाई सीनियर महिला प्रतियोगिता में भाग लेने वाली भारतीय टीम के शारदा वर्ल्ड स्कुल आगरा में आयोजित प्रशिक्षण शिविर के पश्चात् राजस्थान के उदयपुर जिले की निवासी सुनीता मीणा को कप्तान तथा उदयपुर की ही जुला गुर्जर उप कप्तान घोषित की गई हैं l भारतीय लैक्रोज़ टीम पहली बार किसी अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग ले रही है l प्रशिक्षक नीरज बत्रा के अनुसार राजकीय मीरा कन्या महाविद्यालय उदयपुर की छात्रा सुनीता मीणा के भारतीय लैक्रोज़ टीम की ऐतिहासिक प्रथम कप्तान एवं जुला के उपकप्तान बनने पर राजस्थान के खेल प्रेमियों में उत्साह का माहौल है l प्रथम राष्ट्रीय प्रतियोगिता एवं प्रशिक्षण शिविर में सुनीता व जुला ने अपने खेल से सभी को प्रभावित किया l दोनों खिलाडियों को जनजाति मंत्री राजस्थान सरकार बाबूलाल खराड़ी, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, वल्लभनगर विधायक उदयलाल डांगी, उदयपुर संभाग आयुक्त राजेंद्र कुमार भट्ट,जनजाति आयुक्त प्रज्ञा केवलरमानी, उदयपुर कलेक्टर अरविंद कुमार पोसवाल, खेल अधिकारी प्रभारी डॉ चंद्रशेखर शर्मा, डॉ अक्षय शुक्ला, खेल अधिकारी अजित जैन,हिंदुस्तान स्काउट एंड गाइड के संभाग आयुक्त जनसंपर्क गोपाल मेहता मेनारिया ने बधाई प्रेषित की है l Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation नकली डॉक्टर ने किया हास्य पद्धति द्वारा दर्शको का इलाज़ : एक दिवसिय नाट्य संध्या में मंचित हुआ नाटक ‘‘मॉक डॉक्टर” नेताओं को जगाओ, अहमदाबाद तक तार जुड़वाओः श्यामलाजी रोड से बिछीवाड़ा तक विद्युत इंजन की सफल स्पीड ट्रायल, सितंबर तक हिम्मतनगर इलेक्ट्रिफिकेशन का काम पूरा होते ही आ सकेगी मुंबई-चेन्नई की रेलगाड़ियां