24 News Update गोगुंदा/सायरा। उदयपुर जिले की सायरा तहसील के ग्राम ब्राह्मणों का कलवाना में रविवार को अखिल भारतीय नागदा पुरोहित ब्राह्मण समाज महासंघ के तत्वावधान में भव्य सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार एवं विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगवान परशुराम की 21 फीट ऊंची प्रतिमा और 51 फीट लम्बे फरसे की स्थापना हेतु भूमि पूजन भी विधिपूर्वक किया गया। समाज के वरिष्ठ सदस्य प्रकाश जोशी ने बताया कि समारोह में 101 बटुकों को वैदिक विधि-विधान से उपनयन संस्कार के अंतर्गत यज्ञोपवित धारण करवाया गया। साथ ही समाज के 9 जोड़ों का वैदिक रीति से सामूहिक विवाह भी सम्पन्न हुआ। यह आयोजन ब्राह्मण समाज की एकता, परंपरा और संस्कारों को सशक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। भगवान परशुराम की विशाल प्रतिमा और प्रतीकात्मक फरसे की स्थापना के लिए भूमि पूजन समारोह भी आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहा। इस मौके पर विप्र फाउंडेशन सूरत महानगर अध्यक्ष घनश्यामलाल सेवक और मीठालाल पालीवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।महासंघ के संरक्षक व शास्त्री पंडित परशुराम जोशी के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञोपवित संस्कार सम्पन्न कराया गया।उपस्थिति रही प्रभावशालीसमारोह में महासंघ अध्यक्ष मांगीलाल पुजारी, जागेश्वर मंडल अध्यक्ष प्रकाश जोशी, पदमनाथ मंडल अध्यक्ष मोहन नागदा (सेमड), नागदा ब्राह्मण समाज के राजेश जोशी (कलवाना), पुखराज पुजारी (पलासमा), नारायणलाल बटेरी, भाजपा मंडल अध्यक्ष करण जोशी सहित बड़ी संख्या में समाजजन और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में सामाजिक एकजुटता और सांस्कृतिक गौरव की भावना देखने को मिली। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation कांस्टेबल देवनारायणः का चार माह पहले हुआ था तबादला, राजकीय सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई अंतरराष्ट्रीय निर्णायक विनोद साहू को चीफ रेफरी और जूरी नियुक्त