24 न्यूज अपडेट, उदयपुर : भूपाल नोबल्स पब्लिक स्कूल में मंगलवार दिनांक 7/05/24 को विश्व एथलेटिक्स दिवस जोश और उत्साह के साथ मनाया गया। प्राचार्या डॉ. सीमा नरूका ने बताया कि इस विशेष अवसर पर विद्यालय में खेलकूद संबंधी अनेक गतिविधियां आयोजित हुई जिनमें कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। उन्होंने बताया कि सर्वप्रथम विश्व एथलेटिक्स दिवस 1996 में मनाया गया। इसका मूल उद्देश्य छात्रों के बीच बचपन से ही खेल की संस्कृति को बढ़ावा देना है। खेलकूद से बालक में अनुशासन, टीम भावना, सहयोग ,धैर्य,सहिष्णुता आदि गुणों के साथ ही उसका सर्वांगीण विकास होता है। विद्यालय में खेलकूद गतिविधियां महिपाल सिंह झाला से निर्देशन में संचालित हुई। सभी विद्यार्थियों ने एक मील दौड़ प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यार्थियों ने भाषण के माध्यम से विश्व एथलेटिक्स दिवस का महत्व बताया। एक मील दौड़ प्रतियोगिता के परिणामों की श्रृंखला में प्रतिभागियों को तीन वर्गों में विभाजित किया गया । प्री- प्राइमरी वर्ग में प्रथम स्थान पर जानवी रेगर द्वितीय स्थान पर मितांशी बैरवा एवं तृतीय स्थान पर भव्या पटेल रहे। कक्षा 6 से 8 के वर्ग में प्रथम स्थान पर राजदीप सिंह, पूरण व परिधि रहे, द्वितीय स्थान पर त्रिभुवन, शक्ति सिंह एवं शिवांश रहे एवं तृतीय स्थान पर कुणाल, अनुराग और माहीवर्धन रहे । वहीं कक्षा 9 से 12 के वर्ग में नेहा कंवर ने प्रथम, रिद्धिमा ने द्वितीय एवं ऋद्धिराज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आज गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर की जयंती के उपलक्ष्य में भी बच्चों को गुरुदेव के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाई गई। बीएन फार्मेसी के प्राध्यापक डॉ कमल सिंह राठौड़ ने बताया की हर साल मई महीने के पहले मंगलवार को दुनिया भर में विश्व अस्थमा दिवस मनाया जाता है, इस साल यह 7 मई को पड़ा है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य अस्थमा के बारे में लोगों में जागरूकता फैलाना है। अस्थमा सांस से जुड़ी एक गंभीर बीमारी है, जो बच्चों और बड़ों दोनों को ही प्रभावित कर सकती है। इस वर्ष इसकी थीम ‘अस्थमा शिक्षा सशक्तीकरण’ रखा है। ग्लोबल अस्थमा रिपोर्ट-2024 के मुताबिक भारत में तीन करोड़ पचास लाख लोग अस्थमा से पीड़ित हैं। रिपोर्ट के अनुसार विश्व में अस्थमा के 10 फीसदी मामले भारत में ही हैं, इनमें से 15 फीसदी मामले बच्चों में ही हैं। संस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो शिव सिंह सारंगदेवोत, सचिव डॉ महेंद्र सिंह आगरिया और प्रबंध निदेशक मोहब्बत सिंह राठौड़ ने अपने सन्देश में विद्यार्थियों को खेलों के प्रति जागरूकता, गुरुदेव टैगोर की शिक्षाऐ और अस्थमा से बचाव की बात कही। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation लीगल बजरी बेचने वालों को धमका रहा बजरी माफिया, हरियाणा-कोटा की गाड़ियों से हो रहा अवैध व्यापार, रोकने पर मिल रही रिवाल्वर से गोली मारने की धमकी दरियादिली या फिर कमीशनबाजी का खेल : सरकारी स्कूल बंद होने में सात दिन बचे, भेज दिया महीनेभर का दूध पाउडर