24 न्यूज अपडेट.उदयपुर। आरएसईबी के हिरणमगरी सेक्टर 4 के ऑफिस के बाहर सचिव शहर जिला कांग्रेस कमेटी अमित श्रीवास्तव, और गोविंद सक्सेना, महेश मेनारिया, सुनील माथुर, कुलदीप परिहार, आशीष श्रीवास्तव,, हितेश आहुजा, अभिषेक राजपूत, जोनी चौधरी, टोनी आर्य, अभिजीत सिंह आदि की उपस्थिति धरना दिया जा रहा है। अमित श्रीवास्तव ने कहा कि कई बार शिकायत के बाद भी बिजली कटौती हो रही है। बार बार परेशानी हो रही हैं व्यवस्था में सुधार नहीं किया जा रहा है। उसी को लेकर धरना चल रहा हैं। सरकार की ओर से 400 केवी का एक और जीएसएस पास हो चुका है मगर अब तक लगाया नहीं गया है। एक एकलिंगपुरा वाला जीएसएस इतना लोड नहीं ले पा रहा है। इससे बार बार ट्रिपिंग हो रही हैं। अस्थायी समाधान के तहत सप्लाई लाइन के लिए अलग से संसाधन उपलब्ध नहीं करवाए हैं। ऑफिस स्टाफ भी एफिशिएंट नहीं है। जब 33 केवी से सप्लाई कटती है अफसर भी असहाय महसूस करते हैं। जहां लोड बढ़ गया है वहां पर अलग से व्यवस्थाएं कर डीपी की व्यवस्थाएं की जाएं। आज हम 1 बजे से धरने पर देख रहे हैं। चलती बारिश में हम गीले बैठे हैं। हम मांग कर रहे हैं व इससे पहले भी ज्ञापन दे चुके हैं। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation निधि के हत्यारों को फांसी दो…..फांसी दो……..हमारी बेटी को न्याय दो…. ससुराल में बहुत दुख झेले, ससुराल वालों ने हत्या कर दी, 48 घंटे में भी पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई, सर्व समाज से अपील-हमारा साथ दें तारीख पर तारीख के बीच कन्हैया लाल की अस्थियां कर रही विसर्जन का इंतजार, दो साल में जमकर हुई राजनीति मगर न्याय नहीं दिला पाया सिस्टम