Site icon 24 News Update

पूरे शहर में मनाया शहर विधायक ताराचंद जैन का जन्म दिवस

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर. 07 नवम्बर / भारतीय जनता पार्टी शहर जिला एवं सभी मंडलों के कार्यकर्ता एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने शहर विधायक ताराचंद जैन का जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया। गणेश नगर स्थित कालकामाता मंदिर में जैन ने मातारानी की आरती कर देश में सुख शांति एवं अमन चेन की कामना की। इस अवसर पर कालकामाता मित्र मंडल के कार्यकर्ताओं ने जैन से केक कटवा मिठाई का वितरण किया गया। प्रवक्ता केके कुमावत ने बताया कि इस अवसर पर मंदिर पुजारी देवेन्द्र सिंह गौड, पूर्व जिलाध्यक्ष मांगीलाल जोशी, पूर्व पार्षद रामलाल वैष्णव, गैराज समिति अध्यक्ष मनोहर चौधरी, नरेश वैष्णव, हिम्मत सिंह दुग्गड, विजय शर्मा रोहित जोशी, ओम प्रकाश चितौडा, हरीश बागोरा, भरत मेघवाल, ललित सनाढय सहित कार्यकर्ताओं ने जैन का माला, उपरणा पहना कर सम्मान किया।

Exit mobile version