24 News Update उदयपुर, 26 जून। अंतरराष्ट्रीय नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर 1 राज नेवल यूनिट एनसीसी, उदयपुर के कैडेट्स ने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने एवं स्वयं को नशे से दूर रखने की शपथ ली। कार्यक्रम का आयोजन यूनिट परिसर में किया गया।यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर शकील अहमद ने बताया कि एनसीसी कैडेट्स समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत होते हैं और उनका यह संकल्प समाज में नशामुक्त वातावरण के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा। शपथ का संचालन यूनिट के मुख्य प्रशिक्षक प्रदीप विश्नोई द्वारा किया गया। उन्होंने कैडेट्स को नशे के दुष्परिणामों के बारे में जानकारी देते हुए सभी को जीवनभर नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में यूनिट के पीआई स्टाफ वि.एस. शेखावत, सत्येन्द्र चौधरी, प्रमोद कुमार, रणजीत सिंह एवं दुर्ग सिंह भी उपस्थित रहे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल शिविरों में विभाग की योजनाओं के लक्ष्यों को करें प्राप्त -सीएमएचओ उदयपुर में 27 जून को निकलेगी जगन्नाथ रथयात्रा:21 बंदूकों की सलामी से रवाना होगी; रंग, गुलाल और आतिशबाजी पर पाबंदी