Site icon 24 News Update

नगर निगम में महापौर टांक ने सिखाए योग के गुर, कहा-प्रतिदिन 20 मिनिट अवश्य रूप से योग करेंं

Advertisements

24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। 21 जून विश्व योग दिवस के उपलक्ष में नगर निगम उदयपुर द्वारा टाउन हॉल उद्यान में प्रातः 7 बजे सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित कर इस दिवस को समारोह पूर्वक मनाया। नगर निगम सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष चंद्रकला बोल्या ने बताया कि 21 जून शुक्रवार को प्रातः 7 बजे विश्व योग दिवस के उपलक्ष में नगर निगम टाउन हॉल में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भाग लेने वाले पार्षद, समिति अध्यक्ष एवं निगम अधिकारियों, कर्मचारियों को महापौर गोविंद सिंह टाक द्वारा योग करवाया गया। बोल्या के अनुसार कार्यक्रम में नगर निगम उपमहापौर पारस सिंघवी, समिति अध्यक्ष, पार्षद, अधिकारी, कर्मचारी आदि मौजूद रहे। सभी योगार्थियो ने योग करते हुए इस दिवस को समारोह पूर्वक मनाया। नगर निगम सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष चंद्रकला बोल्या ने बताया कि योग में महिला पार्षदों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, इससे यह प्रतीत होता है कि अब महिलाएं भी योग को लेकर सजग हो रही है। प्रतिदिन अपने दैनिक जीवन में योग अपनाकर महिला अपने स्वयं के साथ-साथ अपने पूरे परिवार को निरोगी रख सकती है। नगर निगम महापौर गोविंद सिंह टाक ने कहा कि वर्तमान में विश्व के कई देशों के नागरिक योग करके अपने आप को स्वस्थ रख रहे है। कई लोग भारत आकर योग का प्रशिक्षण लेकर अपने देश में कक्षा चला रहे है। योग करने से पूरे शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है इसलिए हर व्यक्ति को प्रातः उठकर 20 मिनिट अवश्य रूप से योग करने का अभ्यास डालना चाहिए।

Exit mobile version