24 News Update डूंगरपुर। शहर के सदर थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए हजारों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। घटना वस्सी मोड़ स्थित पोपटलाल पंचाल की दुकान में हुई, जहां से चोर 15 तोला पुरानी चांदी, नकद रुपए और पूजा में प्रयुक्त चांदी के बर्तन चोरी कर ले गए। दुकान मालिक पोपटलाल पंचाल के अनुसार चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी से चांदी के जेवर, करीब 2500 रुपए नकद, दो ताले और पूजा सामग्री चुरा ली। सुबह चोरी की जानकारी मिलने पर उन्होंने तुरंत सदर थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एएसआई नरेंद्र सिंह, हेड कॉन्स्टेबल सुरेन्द्र सिंह, कॉन्स्टेबल सुरेन्द्र सिंह और हिम्मत सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। चोरों की करतूत दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।पुलिस कर रही जांच, फुटेज खंगाले जा रहेपुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की भी सहायता ली जा रही है, ताकि चोरों की गतिविधियों का पूरा ट्रैक रिकॉर्ड किया जा सके।स्थानीय व्यापारी वर्ग में रोषलगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर व्यापारियों में आक्रोश देखा जा रहा है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation खड़गदा दिगंबर जैन मंदिर में चोरी का प्रयासः गुंबद उखाड़ा, जागरूक पड़ोसियों के चलते चोर भागे; ग्रामीणों में आक्रोश अपनों के टूटे सपने, 14 महीने पहले कांग्रेस से आए गांधी को भाजपा ने बनाया पालिकाध्यक्ष