24 न्यूज अपडेट. बीकानेर। बीकानेर के ऐतिहासिक जूनागढ़ के प्राचीन फोर्ट के समीप म्यूजियम की खाई में सोने के बिस्किट मिले हैं। इन सोने के सिक्कों पर पुरानी राजशाही वाली मुहर लगी हुई है। यह मामला तब सामने आया जब म्यूजियम के अकाउंटेंट ने मामला दर्ज करवाया। उन्होंने जूनागढ़ के सुपरवाइजर पर आरोप लगाया कि वे खाई में मिले सोने के बिस्किट्स अपने साथ ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आपको बता दें कि म्यूजियम की संचालक बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धि कुमारी है।ं जूनागढ़ फोर्ट के एक हिस्से में यह म्यूजियम चल रहा है। बताया गया कि बीकानेर के कोटगेट थाने में प्राचीन म्यूजियम के अकाउंटेंट और महाराजा रायसिंह ट्रस्ट के ट्रस्टी संजय शर्मा ने रिपोर्ट दर्ज लिखवाई है।घटना 24 मार्च की बताई जा रही है। मरम्मत के दौरान जूनागढ़ की खाई से सोने के ‘आरबीएल’ लिखे बिस्किट मिले थे, इन्हें रियासतकालीन सोने की मोहर कहा जाता था। ये बिस्किट मजदूरों ने जूनागढ़ के सुपरवाइजर प्रहलाद सिंह को सौंप दिए थे। सुपरवाइजर ने ये इन सभी को न तो सरकार को सौंपा और न ट्रस्ट को इसकी कोई सूचना दी। अकाउंटेंट ने आरोप लगाया कि सुपरवाइजर ने इनको खुर्द-बुर्द करने की नीयत से इस बारे में किसी को नहीं बताया। सोने के बिस्किट्स कितने मिले व अभी कहां पर है, इस बारे में अभी स्पष्ट नहीं है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation वागड़ में मुद्दे गायब, सबको-सबसे लग रहा डर, टिकट और पार्टी को लेकर आरोप-प्रत्यारोप कहीं राजस्थान में तो नहीं बनी सलामन पर फायरिंग की प्लानिंग