
24 न्यूज अपडेट.भीलवाड़ा। भीलवाड़ा में एक अजीबोगरीब घटना घटी, जहां आधी रात शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक की गांववालों ने ऐसी गत बनाई कि वो ताउम्र याद रखेगा। पकड़े जाने के डर से युवक ने महिला के कपड़े पहन लिए और अंधेरे का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की, लेकिन उसकी किस्मत ने धोखा दे दिया।
गांववालों की नजरें बाज जैसी थीं। उन्होंने युवक को पहचान लिया, पीछा कर उसे दबोच लिया और फिर क्या था। गुस्से से भड़के ग्रामीणों ने पहले तो उसे रस्सी से बांधा, फिर लाठी-डंडों से जमकर धुनाई कर दी। इतना ही नहीं, सजा में तड़का लगाने के लिए कैंची से उसके बाल भी काट दिए।
कैसे हुआ पूरा ड्रामा?
शनिवार देर रात, मांडलगढ़ थाना क्षेत्र में पिंटू नामक युवक चोरी-छिपे अपनी शादीशुदा प्रेमिका से मिलने उसके घर जा पहुंचा। लेकिन गांववालों को भनक लग गई। जैसे ही उन्होंने उसे घर में घुसते देखा, हंगामा मच गया। शोरगुल सुनते ही युवक घबराया और पहचान छिपाने के लिए प्रेमिका के कपड़, घाघरा और लूगड़ी पहने बाहर भागा। मगर गांववाले इतनी आसानी से कहां छोड़ने वाले थे? उन्होंने दौड़ाकर युवक को पकड़ लिया और फिर उसकी जमकर खातिरदारी की। एक कमरे में बंधक बनाकर रातभर लात-घूंसों और लाठी-डंडों से पीटा गया। इस दौरान किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।
सुबह पुलिस ने किया गिरफ्तार
रविवार सुबह किसी ने पुलिस को सूचना दी। मांडलगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को छुड़ाया। लेकिन गांववालों की भीड़ अब भी उबल रही थी। पुलिस ने स्थिति संभालते हुए युवक को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। प्रोबेशनरी आईपीएस जतिन जैन ने बताया कि अब तक किसी भी पक्ष ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। यदि कोई शिकायत करता है, तो आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पिटाई खाए युवक को भी समझ आ गया होगा कि चोरी-छिपे मिलने के क्या अंजाम हो सकते हैं!
घटना का पूरा विवरण
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| घटना की तारीख | शनिवार रात (10 फरवरी) |
| घटनास्थल | सरदारजी गांव, मांडलगढ़ थाना क्षेत्र, भीलवाड़ा |
| युवक का नाम | पिंटू |
| युवक का कार्य | अज्ञात |
| प्रेमिका | शादीशुदा महिला (नाम गोपनीय) |
| युवक की योजना | आधी रात प्रेमिका से चोरी-छिपे मिलने गया |
| गांववालों को कैसे पता चला? | किसी ने युवक को प्रेमिका के घर में घुसते देख लिया |
| युवक की भागने की कोशिश | पहचान छिपाने के लिए महिला के कपड़े (घाघरा-लूगड़ी) पहनकर भागने लगा |
| गांववालों की प्रतिक्रिया | युवक को पकड़कर रस्सी से बांधा, लाठी-डंडों से पीटा, गालियां दीं, और कैंची से बाल काटे |
| युवक को बंधक कब तक रखा? | पूरी रात |
| पुलिस को सूचना | रविवार सुबह |
| पुलिस कार्रवाई | युवक को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया |
| किसी पक्ष ने शिकायत दर्ज कराई? | नहीं |
| पुलिस अधिकारी का बयान | प्रोबेशनरी आईपीएस जतिन जैन के अनुसार, यदि कोई शिकायत करेगा तो आगे कार्रवाई होगी |
| सोशल मीडिया पर चर्चा | घटना का वीडियो वायरल हो रहा है |
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.