Site icon 24 News Update

गौ राष्ट्र माता घोषित करने हेतु हस्ताक्षर अभियान

Advertisements

24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। शिव शंकर गौशाला मे गोपाष्टमी सचिव शालीनी राजावत के नेतृत्व धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में गौ माता को राष्ट्र माता घोषित किए जाने हेतु अभियान का शुभारंभ भाजपा आपदा राहत एवं सहयोग विभाग राजस्थान के प्रदेश संयोजक डॉ जिनेन्द्र शास्त्री के नेतृत्व मे किया गया। डीवाईएसपी रतन सिंह राजपुरोहित ने प्रेरक उद्बोधन में गौ माता की तन मन धन से सेवा करने का आह्वान किया। संस्कृत भारती चित्तौड़ प्रांत विद्वत परिषद प्रमुख डॉ रेनू पालीवाल ने गोपाष्टमी पर्व और गौ माता की महिमा पर मार्मिक प्रवचन दिया। गीताव्रती सन्तोष दीदी ने शिव कथा सुनाकर नंदी की महिमा चित्रित की। इस्कॉन मंदिर के आचार्य और कृष्ण भक्तों ने मनीष अग्रवाल के नेतृत्व में कीर्तन में गौ भक्त झूम उठे। मिडिया प्रभारी नरेश पूर्बिया ने बताया कि गोपाष्टमी पर्व पर बछड़े सहित गाय को स्नान करवा कर तिलक लगा कर किया गया। गायों के मेहन्दी, रोली हल्दी के थापे लगाये गए और गायों को सजाया गया। और धूप, दीप, फुल माला,अक्षत, रोली, गुड़ , जलेबी, वस्त्र और जल से गौमाता की पूजा की गई और आरती की गई।गौ ग्रास व गुड़ खिला कर गौमाता की परिक्रमा की गई। गौ पालकों के चरण में धोकर तिलक लगाकर, उपरणा ओढ़ाकर रतन सिंह राजपुरोहित द्वारा वस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। फिर गायों के साथ कुछ दूर तक गौपालक चलें। अन्नकूट का आयोजन किया गया। गोपाष्टमी पर गौमाता की पूजा करने से घर में सुख, समृद्धि व खुशहाली आती हैं। मान्यता है कि इस दिन भगवान श्रीकृष्ण और बलराम जी ने गायों को चराने का कार्य प्रारंभ किया था। संचालन डॉ भूपेंद्र शर्मा ने किया।

Exit mobile version