24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर . जिला पुलिस अधीक्षक उदयपुर योगेश गोयल भा०पु०से० के निर्देशानुसार, गोपाल स्वरूप मेवाडा आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) उदयपुर के सुपरविजन में सूर्यवीर सिंह राठौड वृताधिकारी वृत गिर्वा के निर्देशन में दिलीप सिंह झाला पु.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना गोवर्धनविलास के नेतृत्व में गोवर्धनविलास पुलिस टीम ने गोवर्धनविलास थाना के प्रकरण संख्या 469/24 धारा 303(2) बीएनएस में कार्यवाही करते हुए अभियुक्त भारत उर्फ भरत वैरागी व सुरज सिंह उर्फ दादा भाई को गिरफतार किया गया है। उक्त दोनों अभियुक्तगण के कब्जे से थाना गोवर्धनविलास व थाना हिरणमगरी से चोरी की गई दो ईको कार को बरामद किया गया है।घटना का विवरणः- दिनांक 15.12.2024 को प्रार्थी अमित व्यास पिता श्याम मनोहर व्यास निवासी बी-310 सहारा अपार्टमेन्ट सेक्टर-14 थाना गोवर्धनविलास जिला उदयपुर ने थाना गोवर्धनविलास पर एक प्रकरण दर्ज करवाया कि प्रार्थी कि मारुति इको कार जिसके जो दिनांक 13.12.2024 को रात्रि के समय सहारा काम्पलेक्स के बाहर खडी की थी। दिनांक 14.12.2024 को सुबह उठकर देखा तो प्रार्थी की कार वहां पर नही थी। प्रार्थी की कार कोई अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया।उक्त घटना पर प्रकरण संख्या 469/2024 धारा 303 (2) बीएनएस में दर्ज किया गया। गिरफतारशुदा अभियुक्त का नाम पतेः उक्त कार्यवाही में पुलिस टीम द्वारा निम्न अभियुक्तगण को गिरफतार किया गया है। भारत वैरागी उर्फ भरत पिता जयदीप वैरागी उम्र 35 साल निवासी भगवानपुरा मनासा रोड नीमच पुलिस थाना नीमच सिटी जिला नीमच मध्यप्रदेश हॉल दक्षिण विस्तार योजना थाना गोवर्धनविलास जिला उदयपुर सुरज सिंह उर्फ दादा भाई पिता श्री गजराज सिंह जाति राजपुत उम्र 40 साल निवासी भगवानपुरा मनासा रोड नीमच पुलिस थाना नीमच सिटी जिला नीमच मध्यप्रदेश हाल भोईंयो की पंचोली थाना प्रतापनगर जिला उदयपुर गिरफतारशुदा अभियुक्त का आपराधिक रिकॉर्डः प्रकरण में गिरफतार दोनों अभियुक्तगण के विरूद्व निम्न प्रकरण दर्ज है। भारत वैरागी उर्फ भरत के विरूद्ध एनडीपीएस एकट व वाहन चोरी के कुल 06 प्रकरण दर्ज है। सुरज सिंह उर्फ दादा के विरूद्ध वाहन चोरी के कुल 04 प्रकरण दर्ज है। पुलिस टीमः- श्री दिलीप सिंह झाला पु.नि. थानाधिकारी गोवर्धनविलास श्री प्रदीप कुमार सउनि श्री संजय कुमार हैडकानि 2169 श्री दिनेश सिंह कानि 678 श्री ईश्वर कुमार कानि श्री दिनेश कुमार कानि श्री लोकेश रायकवाल साईबर सैल Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation विधि संकाय छात्रों को दी चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस-2025 पर समारोह में पर्यटन विभाग की झांकी प्रथम