24 NEWS UPDATE जयपुर। राजधानी जयपुर में कन्या भ्रूण हत्या जैसे जघन्य अपराध को बढ़ावा देने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गर्भ में लिंग जांच के लिए चीन में बनी पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन बेचने वाले सप्लायर को PCPNDT टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से एक प्रतिबंधित मशीन भी जब्त की गई है। गिरोह इन मशीनों को तस्करी के जरिए भारत लाकर 7 से 10 लाख रुपए तक में बेच रहा था।कोलकाता का मास्टरमाइंड, जयपुर में पकड़ा गया सप्लायरगिरफ्तार आरोपी की पहचान अमिताभ भादुरी (45), निवासी हुगली, पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है। वह जयपुर में मशीन सप्लाई करने पहुंचा था। PCPNDT ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन के ASP डॉ. हेमंत जाखड़ ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि चीन निर्मित पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन देश के अलग-अलग राज्यों में बेची जा रही हैं। दो माह की गोपनीय निगरानी और पड़ताल के बाद टीम ने जाल बिछाया।सवा 6 लाख में हुआ सौदा, सेंट्रल पार्क में दबोचाPCPNDT के एमडी डॉ. अमित यादव ने बताया कि आरोपी अमिताभ से 6.25 लाख रुपए में डील फाइनल की गई। आरोपी ने कुछ रुपए एडवांस लिए और गुरुवार को जयपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा। स्टेशन पर उसने अपने गिरोह के सरगना को वॉइस मैसेज भेजा, जिसमें कहा —“डॉन को पकड़ना मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है। और डॉन तो आप हो डॉ. आदित्य मुरारका।”इसके बाद आरोपी सेंट्रल पार्क पहुंचा, जहां PCPNDT टीम पहले से तैनात थी। मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने खुलासा किया कि वह कोलकाता स्थित ‘लाइफ प्लस हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड’ के डॉ. आदित्य मुरारका के निर्देश पर मशीन लेकर आया था।तस्करी से आती है मशीन, एक सूटकेस में सारा सेटअपचीन में बनी यह कलर डॉप्लर पोर्टेबल सोनोग्राफी मशीन लैपटॉप जैसी दिखती है। सूटकेस में फिट यह मशीन और उससे जुड़ा सामान आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है। भारत में इस तरह की मशीन अवैध और प्रतिबंधित है। गिरोह चीन से तस्करी कर मशीन मंगवाकर देश के कई राज्यों में बेच रहा था। ASP डॉ. हेमंत जाखड़ ने बताया कि जयपुर में आरोपी पकड़े जाने के बाद तुरंत कोलकाता और अन्य जगहों की पुलिस को सूचना दी गई है। गिरोह के अन्य सदस्यों और मास्टरमाइंड को पकड़ने के लिए कार्रवाई तेज कर दी गई है। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गुमशुदा की तलाश में राजस्थान पुलिस – आपकी एक जानकारी बन सकती है किसी परिवार की उम्मीद की किरण जयपुर गोविंद देवजी मंदिर में अब ‘चलते-चलते दर्शन’: रविवार, एकादशी और त्योहारों पर नई व्यवस्था लागू, बैठने और फोटोग्राफी पर रोक