24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। गोवर्धन विलास हिरण मगरी सेक्टर 14 स्थित गमेर बाग धाम में श्री दिगम्बर जैन दशा नागदा समाज चेरिटेबल ट्रस्ट एवं सकल दिगम्बर जैन समाज के तत्वावधान में गणधराचार्य कुंथुसागर गुरुदेव के शिष्य बालयोगी युवा संत मुनि श्रुतधरनंदी महाराज, मुनि उत्कर्ष कीर्ति महाराज, क्षुलक सुप्रभात सागर महाराज के सान्निध्य में प्रतिदिन वर्षावास के प्रवचन में कही। चातुर्मास समिति के महावीर देवड़ा व पुष्कर भदावत ने बताया कि 21 अगस्त बुधवार को सुबह 8 बजे गमेर बाग धाम में श्रुतधरनंदी महाराज संघ के सानिध्य में सकल दिगम्बर जैन समाज के अध्यक्ष शांतिलाल वेलावत, महामंत्री सुरेश पद्मावत व चातुर्मास समिति के विजयलाल वेलावत, भंवरलाल गदावत, हेमेन्द्र वेलावत, कमलेश वेलावत, दिनेश वेलावत, सेठ शांतिलाल-विमल कुमार गदावत, देवेन्द्र छाप्या, फतहलाल मुण्डलिया सहित समाजजनों ने पंजाब के राज्यपाल पंजाब एवं चंडीगढ़ के प्रशासक $गुलाबचन्द कटारिया का मेवाड़ी पगड़ी, 21 किलों फूलों की माला, प्रशस्ति पत्र एवं उपरणा ओढ़ाकर नागरिक अभिनंदन किया। इस दौरान कटारिया ने बालयोगी श्रुतधरनंदी महाराज को जीनवाणी शास्त्र भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया। उसके बाद कटारिया ने पाण्डाल में बैठकर मुनि संघ के प्रवचनों का श्रवण किया। इस दौरान कटारिया ने अपने उद्बोधन में कहां कि सम्मान उसका होना चाहिए जिसने समाज सेवा में अपना तन-मन औन धन अपर्ण किया। उन्होनें कहां कि समाजजनों को देश सेवा के साथ-साथ धर्म कार्य में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। ताकि धर्म की प्रभावना हर व्यक्ति तक पहुंच सकें। इस दौरान उदयपुर शहर विधायक ताराचंद जैन, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूलसिंह मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष रविन्द्र श्रीमाली, राजस्थान विद्यापीठ के कुलपति शिव सिंह सारंगदेवोत सहित सकल दिगम्बर जैन समाज के सैकड़ों श्रावक-श्राविकाएं मौजूद रहे।बुधवार को धर्मसभा के पूर्व शंतिधारा, अभिषेक, शास्त्र भेंट, चित्र अनावरण एवं दीप प्रज्वलन जैसे मांगलिक आयोजन हुए। शाम को सभी श्रावक-श्राविकाओं ने मुनि संघ की आरती की। बालयोगी युवा संत मुनि श्रुतधरनंदी महाराज के सान्निध्य में गमेर बाग धाम में श्रावक श्राविकाओं ने संगीतमयी भक्तिभाव के साथ भक्ति नृत्य किये और शारीरिक रोग, मन शोक, पीड़ा, गृह क्लेश निवारण, नवग्रह गृह सुख शांति समृद्धि धन, व्यापार लाभदायक ऋषि मुनियों की आराधना की। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation चरित्र निर्माण से ही राष्ट्र निर्माण संभव : कटारिया…..विद्यापीठ का 88 वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास से मनाया सर्व समाज ने दी दिवंगत छात्र स्वर्गीय देवराज को श्रद्धांजलि… परिवार के दुख के आगे हर आंख थी नम.. घटना की हर व्यक्ति कर रहा निंदा