24 न्यूज अपडेट. बांसवाड़ा। मध्यप्रदेश से केसरियाजी जैन मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की बस बांसवाड़ा में पलट गई। हादसा सोमवार रात 10.45 बजे दानपुर थाना इलाके के कुटुंबी गांव में हुआ। इस बस में 25 लोग थे, इनमें से 22 जने घायल हो गए। सभी यात्री मध्य प्रदेश के बदनावर जिले के निवासी हैं।एक महिला को गंभीर हालत में उदयपुर रेफर किया गया हैं। दानपुर थाना अधिकारी राजवीर सिंह ने कहा कि बस में 25 लोग थे। कुटुंबी गांव के पास अचानक बस के आगे एक जानवर आ गया। बस बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतर गई व अचानक पलट गई। इससे बस में सवार 22 जने घायल हो गए। लोगों के सहयोग से पुलिस ने बस में सवार लोगों को बाहर निकाला। दानपुर स्वास्थ्य केंद्र के जाया गया। बाद में एमजी अस्पताल बांसवाड़ा लाया गया। ये सोमवार को डूंगरपुर के पास स्थित केसरिया जी जैन मंदिर में दर्शन के लिए आए थे। रात को बस से वापस लौट रहे थे। मध्य प्रदेश बॉर्डर के निकट यह हादसा हुआ। कई लोग प्राथमिक उपचार के बाद घर लौट गए।
Discover more from 24 News Update
Subscribe to get the latest posts sent to your email.