24 न्यूज अपडेट डूंगरपुर। भारत में तीन तलाक गैर कानूनी है मगर अब भी कुछ लोग इसका इस्तेमाल करने से बाज नहीं आ रहे हैं। बांसवाड़ा जिले से एक वाकया सामने आया है जिसमें एक युवक ने विदेश से पत्नी को मोबाइल पर तीन बार तलाक लिखकर मैसेज भेजकर तलाक दे दिया है। पत्नी की शिकायत पर अब महिला थाना पुलिस ने 16 मई को पति, सास, ससुर समेत 6 जनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पत्नी ने पुलिस को बताया कि उनका निकाह सितंबर 2015 में शाहबाश बेग से हुआ। उनके दो बेटियां भी हैं। विवाह के कुछ समय तक सब कुछ ठीक रह लेकिन बाद में आए दिन दहेज की मांग को लेकर मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने लगा। पति को कुवैत भेजने के लिए पीहर से 5 लाख रुपए लाने की मांग की। जनवरी 2022 में पति ने दहेज की मांग करते हुए परिवादिया को दोनों बच्चों समेत घर से निकाल दिया, तब से वह पीहर में रह रही हैं। बाद में पति कानूनी कार्रवाई से बचने के लिए कुवैत चला गया। पति ने कुवैत से मोबाइल पर ट्रिपल तलाक का मैसेज भेजा दिया।
कुवैत से बीवी को मोबाइल पर मैसेज आया-तलाक….तलाक….तलाक….

Advertisements
