24 न्यूज़ अपडेट उदयपुर। दीपावली मेला 2024 में गुरुवार को आयोजित डांस नाइट में शहरवासियों ने जमकर ठुमके लगाए। मेले में यह रात सभी के लिए यादगार रही। कार्यक्रम में किंग्स युनाइटेड ग्रुप ने अपने साथ साथ उपस्थित दर्शकों को भी डांस करने पर मजबूर किया। किंग्स युनाइटेड ग्रुप कलाकारों द्वारा प्रस्तुत डांस पर खासकर युवाओं ने कार्यक्रम के अंतिम समय तक मस्ती में झूम और नाच कर इस मेले की शाम को रंगीन बना दिया। डांस की प्रस्तुतियो ने दीपावली मेले को कभी न भूलने वाली पहचान बना दी।किंग्स युनाइटेड ग्रुप के कोरियोग्राफर सुरेश मुकुंद हिंदी सहित कई मराठी व दक्षिण भारत फिल्मों में कोरियोग्राफी कर रहे है। मुकुंद कई डांस रियलिटी शो में अपनी प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।नगर निगम सांस्कृतिक समिति की अध्यक्षता चंद्रकला बोल्या ने बताया कि गुरुवार को मेले का शुभारंभ शहर विधायक ताराचंद जैन, समाजसेवी गोपाल कृष्ण शर्मा, गजपाल सिंह राठौड़, नरेंद्र पालीवाल, सुंदर कटारिया, तुलसीराम माली, गीता पटेल, कारण सिंह शक्तावत, सत्यनारायण मोची, यशवंत पालीवाल, कमल बाबेल, नजमा मेवाफरोश, कुलदीप सिंह, नरेंद्र राठौड़, उमेश मनवानी आदि ने विघ्न विनाशक भगवान गणेश के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।बोल्या ने बताया कि गुरुवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम में किंग्स युनाइटेड ग्रुप के डांसर कलाकारों ने अपनी एंट्री गणेश वंदना देवा श्री गणेशा के गाने पर धमाकेदार प्रस्तुति के साथ कि। मंच पर आते ही कलाकारों ने अपने चित परिचित अंदाज में दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया। कार्यक्रम में राम जी चाल देखो, मल्हारी, मेरा ही जलवा आदि कई बॉलीवुड मिक्स गानों पर प्रस्तुति देकर मेले का माहौल बदल दिया। हिट गाने पर दी गई डांस प्रस्तुतियों से पूरे शहर वासियों के दिल को रोमांचित कर दिया। कलाकारों द्वारा कार्यक्रम में जीवंत प्रस्तुतियां दी गई जिसको देखकर लोग गदगद हो उठे, दर्शक अपने आप को साथ में नाचने के लिए नहीं रोक सके और सभी दर्शक अपने स्थान पर खड़े होकर नाचने लगे। गुरुवार की शाम से देर रात तक सभी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को बांधे रखा। बोल्या ने बताया कि इसके पहले दीपावली मेले में सांस्कृतिक संध्या की शुरुवात स्वस्तिक ग्रुप भोपाल ने गणेश वंदना नृत्य से की। उसके बाद बूगी वूगी फेम हॉट स्पाइस डांस ग्रुप ने रेट्रो डांस महबूबा ओ मेहबुबा, मोनिका ओ माई डार्लिंग आदि गानों पर डांस प्रस्तुति देकर अच्छी शुरुवात की।विश्व में ख्यात है किंग्स युनाइटेड ग्रुप।नगर निगम सांस्कृतिक समिति अध्यक्ष चंद्रकला बोल्या ने बताया कि किंग्स युनाइटेड डांस ग्रुप 2020 में वर्ल्ड ऑफ डांस के विजेता रहे, एनबीसी वर्ल्ड ऑफ डांस में प्रथम भारतीय क्रू को विश्व चैंपियन का खिताब मिलने से इतिहास रचा गया। 2015 में विश्व हिप हॉप नृत्य चैम्पियनशिप कांस्य पदक विजेता | ग्रुप ने 20 दिनों के अभ्यास के बाद पहले ही प्रयास में विश्व हिप-हॉप डांस चैम्पियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली भारत की पहली टीम बनी। विश्व हिपहॉप चैंपियनशिन किंग्स युनाइटेड ग्रुप भारत के पहले डांस क्रू हैं जिन्होंने अपने देश भारत के लिए कांस्य पदक जीता है जो एक अविश्वसनीय उपलब्धि थी।ग्रुप कोरियोग्राफर पर बन चुकी है फिल्म।मेला प्रेस समिति अध्यक्ष छोगालाल भोई ने बताया कि द किंग्स युनाइटेड ग्रुप के सुरेश मुकुंद की जीवनी पर 2015 में रेमो डिसूजा द्वारा निर्देशित फिल्म भी बनाई गई है। फिल्म एबीसीडी 2 में मुकुंद का किरदार एक्टर वरुण धवन ने निभाया था। ग्रुप अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर इंडियाज गॉट टैलेंट सीजन 3 का विजेता भी रहा है। ग्रुप ने 2019 में विश्व के सबसे बड़े डांस शो को जीतने के बाद सभी प्रतियोगिता में भाग लेना बंद कर दिया। ग्रुप द्वारा पूरे विश्व केवल अपने डांस का प्रदर्शन ही किया जाता है।आज होंगी लाफ्टर नाइट।मेला प्रेस समिति अध्यक्ष छोगालाल भोई ने बताया कि दीपावली मेला 2024 में आज शहर को कॉमेडी स्टार केतन सिंह द्वारा गुद गुदाया जाएगा। कॉमेडी स्टार केतन आज शहर वासियों को हंसा हंसा कर लोटपोट करेंगे। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation गुरूवार की शाम हुई बाबा श्याम के नाम, कन्हैया मित्तल सहित कई कलाकारों ने किया सुरों से श्रृंगार, बीएन कॉलेज ग्राउंड में हुई बाबा श्याम की भजन संध्या, पुष्प व इत्र की बारिश, कलकता से आये फूल उदयपुर : फिर धमकी, फिर चेकिंग, फुलप्रूफ जांच कर विमान में पेसेंजर बिठाते हैं, धमकी मिलते ही खुद उतार कर चेक करते हैं