24 न्यूज अपडेट. उदयपुरं। उदयपुर के किन्नर दो धड़ों में बंट गए हैं। गादी पति कल्लीबाई की मृत्यु के बाद उत्तराधिकार की जंग शुरू हो गई है। एक धड़ा पायल किन्नर का है तो दूसरा भंवरीबाई का। दोनों में अब सीधे-सीधे जंग की नौबत आ गई है। आज दोनों पक्षों ने एसपी को ज्ञापन देकर एक दूसरे पर कई संगीन आरोप लगाए और एक दूसरे से खुद को जान का खतरा बताया। पायल किन्नर ने कहा कि वो जोधपुर समाज का आदेश लेकर आई है जिसमें आधा शहर उसके व आधा भंवरीबाई के नाम पर है। जबकि भंवरीबाई का कहना है कि वे ही मेवाड़ की असली गादीपति हैं। आज भंवरीबाई के पक्ष ने सर्व किन्नर समाज के बैनर तले जिला कलक्ट्रेट उदयपुर पर अनूठे अंदाज में प्रदर्शन भी किया। किन्नरों ने नारेबाजी करते हुए पायल किन्नर को गिरफ्तार करने की मांग की। किन्नरों ने एसपी को दिए ज्ञापन में कहा कि उदयपुर में स्वर्गीय कल्लीबाई की उतराधिकारी भवंरीबाई किन्नर है। कुछ साल से किन्नर पायल ने कुछ अपराधियों के साथ मिल कर खुद को उदयपुर शहर की गादीपति बनने के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया है। भवंरी बाई को धमकाया जा रहा है। पायल भवंरीबाई की हत्या करवाकर उदयपुर शहर की किन्नरों की गादी हथियाना चाहती है। मुखिया बनने के लिये पायल ने कई अपराधियों की मदद लेना शुरू कर दिया है जो दिन रात वर्तमान गादीपति की रेकी कर रहे हैं। भवरीबाई की हत्या करने के लिये सपाम, पुष्कर जाट, राहुल गुर्जर व धीरज गुर्जर व अपराधियों को लगाया है। ये हथियारां से लैस होकर घूम रहे है।। इसकी रिपोर्ट जुलाई में ही सूरजपोल थाने में दर्ज करवाई मगर कार्रवाई नहीं की गई। कल 29 नवंबर को भवंरी बाई पर जान से मारने की नियत से पायल व सद्दाम ने साथियों के साथ उनके घर पर हमला कर दिया व तोड़फोड़ कर दी। यह घटना घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। एक दिन पहले भी हमला किया था। किन्नरों ने पुलिस पर मिलीभगत का आरोप लगाया।
इधर पायल किन्नर का कहना है कि उनके पास जोधपुर समाज की ओर से जारी किया गया अधिकृतपत्र है जिसमें लिखा है कि उदयुपर शहर की गादी पर आधा-आधा अधिकार उनका और भंवरीबाई का होगा। उन्होने भंवरीबाई पर उन्हें बार बार परेशान करने, हमला करवाने का आरोप लगाया व चेतावनी दी कि अगर यही सब जारी रहा तो अनहोनी हो सकती है।


Discover more from 24 News Update

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

By desk 24newsupdate

Watch 24 News Update and stay tuned for all the breaking news in Hindi ! 24 News Update is Rajasthan's leading Hindi News Channel. 24 News Update channel covers latest news in Politics, Entertainment, Bollywood, business and sports. 24 न्यूज अपडेट राजस्थान का सर्वश्रेष्ठ हिंदी न्‍यूज चैनल है । 24 न्यूज अपडेट चैनल राजनीति, मनोरंजन, बॉलीवुड, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है। 24 न्यूज अपडेट राजस्थान की लाइव खबरें एवं ब्रेकिंग न्यूज के लिए बने रहें ।

Leave a Reply

error: Content is protected !!

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Discover more from 24 News Update

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading