24 न्यूज अपडेट उदयपुर। जमीन विवाद में मार्बल व्यवसायी कपिल सुराणा पर हमले के आरोपी भाजपा नेता लक्ष्मणसिंह झाला को पुलिस की ओर से हिमाचल प्रदेश से डिटेन करने की बडी खबर मिल रही है। आपको बता दें कि मार्बल व्यवसायी कपिल पुत्र महेन्द्र सुराणा पर 14 मई को हमला हुआ था। आरोप लगाया गया कि तब लक्ष्मण सिंह झाला, विक्रमसिंह व प्रकाश सिंह सोडा आए थे व लठ से वार किए थे। इस मामले में पुलिस ने प्रकाश सिंह को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। मुख्य आरोपी लक्ष्मणसिंह बताए जा रहे थे जो फरार थे। फरारी काटने वो हिमाचल में एक रिसोर्ट में छिप गया था। इस पर उदयपुर पुलिस टीम हिमाचल पहुंची व आरोपी लक्ष्मणसिंह झाला को वहां पर स्थित एक रिसोर्ट से पकडा। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation प्राची सोनी ने बनाया रिकॉर्ड, सभी विषयों में हासिल किए 100 प्रतिशत अंक, IAS बनना चाहती है अग्रवाल समाज हिरणमगरी की हुए बैठक ,लगेगा निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर