नया साल सुख समृद्धि और संपन्नता से हो परिपूर्ण: प्रो सारंगदेवोत उदयपुर, 1जनवरी 2025: 5 राज गर्ल्स एनसीसी की ओर से आयोजित बारह दिवसीय “एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर “का समापन समारोह नव वर्ष की शुभकामनाओं के साथ हुआ. भूपाल नोबल्स संस्थान के प्रांगण में कर्नल प्रो एस.एस.सारंगदेवोत, कार्यवाहक अध्यक्ष भूपाल नोबल्स संस्थान, डॉ महेंद्र सिंह राठौड़, मंत्री, मोहब्बत सिंह राठौड़, मैनेजिंग डायरेक्टर, डॉ शिल्पा राठौड़, डीन, फैकल्टी ऑफ सोशल साइंस एंड ह्यूमैनिटीज ने शिरकत की। मॉ सरस्वती की वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। एसोसिएट एनसीसी अधिकारी, मेजर डॉ अनीता राठौड़ द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर स्वागत व अभिनंदन किया गया। साथ ही कैंप रिपोर्ट भी पढ़ी गई जिसमें शिविर में आयोजित की गई गतिविधियों का विवरण दिया गया। उन्होंने बताया कि शिविर में 150 आंध्र प्रदेश व तेलंगाना निदेशालय के कैडेट्स तथा 450 राजस्थान निदेशालय के कैडेट्स ने भाग लिया, शिविर में आयोजित सभी गतिविधियों तथा शैक्षणिक भ्रमण का व्याख्यान किया, शिविर के मुख्य उद्देश्य को पूर्ण करते हुए दोनों ही निदेशालय के कैडेट्स को एक दूसरे की कला संस्कृति वेशभूषा व खानपान आदि को साझा किया। शिविर के समापन समारोह में कैडेट्स द्वारा एक भारत श्रेष्ठ भारत शिविर के उद्देश्य को पूर्ण करते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सांस्कृतिक समारोह का मुख्य आकर्षण केंद्र आंध्र प्रदेश व तेलंगाना कैडेट्स द्वारा घूमर नृत्य तथा राजस्थानी कैडेट्स द्वारा आंध्र प्रदेश का नृत्य रहा, जिसने वहां बैठे सभी अतिथि व दर्शकों को अपनी प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध कर दिया, महाराणा प्रताप की गौरव गाथा का व्याख्यान करते लोकगीत, अपने प्रदेश को दर्शाता भरतनाट्यम तथा कालबेलिया जैसे नृत्य की भी प्रस्तुति दी गई। मुख्य अतिथि द्वारा सर्वप्रथम दोनो प्रदेशों के लोक नृत्य की झलकियां दिखाता, उत्कृष्ट सांस्कृतिक कार्यक्रम के सफलता पूर्ण आयोजन के लिए सभी कैडेट्स को हार्दिक शुभकामनाएं दी, साथ ही युवाओं का आव्हान किया कि नववर्ष नई खाली किताब लेकर आया है इसके हर पन्ने को हमें अपनी उपलब्धियां से भरना है, जीवन में आगे बढ़ने के लिए कृतज्ञता का भाव, टाईम मैनेजमेंट व सकारात्मक सोच जरूरी है और यही भाव आपको जीवन में सफल बनाता है। कड़ी मेहनत ही सफलता का मूल मंत्र है। कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल मनमोहन सिंह रावत द्वारा भूपाल नोबल्स संस्थान के समस्त अधिकारी व स्टाफ को सभी तरह की मदद के लिए तह दिल से आभार व्यक्त किया गया।एक भारत श्रेष्ठ भारत का संकल्प लेकर सभी कैडेट्स को आगे बढ़ कर, उनके उज्जवल भविष्य के लिए प्रेरित किया गया। शिविर में आयोजित खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के लिए विजेता कैडेट्स को मेडल प्रदान किए गए तथा एसोसिएट एनसीसी ऑफिसर्स, जीसीआई को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। शिविर का संचालन डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट कर्नल शैलेंद्र सिंह राठौड़ के निर्देशन में हुआ। इस अवसर पर एनसीसी समूह मुख्यालय के ट्रेनिंग ऑफिसर कर्नल अरुण प्रताप सिंह, कर्नल विपुल वया, कर्नल (सेवानिवृत्त) राजेश कुमार, कमांडर (सेवानिवृत्त) राजेंद्र कुमार, उदयपुर समूह मुख्यालय के समस्त स्टाफ, तथा कैंप का समस्त स्टाफ उपस्थित था। ये जानकारी यूनिवर्सिटी के जनसंपर्क अधिकारी डॉ कमल सिंह राठौड़ ने दी. Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation उदयपुर शहर में कच्ची सड़क पर हैप्पी न्यू इयर मनाने आए भालू, राहगीरों ने देखा तो…. पुलिस कह रही- रेव पार्टी के चल रहे थे विज्ञापन,,,,,,तो फिर खुफिया तंत्र क्या कर रहा था?? 13 युवतियों सहित 40 गिरफ्तार, नशे की खेप, बड़ी मात्रा में कंडोम, वैश्यावृत्ति के लिए आई युवतियां, मुजरा डांसर को पकड़ा