24 न्यूज अपडेट स्टेट डेस्क। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (सीबीएन) की नीमच टीम ने फिल्मी अंदाज में डोडाचूरा से भरी इनोवा कार जब्त की है। इस दौरान एक आरोपी फायरिंग करते हुए भाग निकला। गोलीबारी में एक अफसर घायल हुआ है। वाहन की टक्कर से दो कर्मचारी भी घायल हुए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के मंगलवाड़ के पास नारायणपुरा टोल प्लाजा का यह मामला है। कार्रवाई शुक्रवार तड़के करीब 4ः30 बजे की है। वीडियो शनिवार को सामने आया है। सीबीएन की टीम ने इनोवा कार से 345 किलो से ज्यादा डोडाचूरा जब्त किया। बताया जा रहा है कि डोडाचूरा उदयपुर ले जाया जा रहा था। एक महीने में नारकोटिक्स टीम पर डोडाचूरा तस्करों ने दूसरी बार हमला किया है। इससे पहले चित्तौड़गढ़-बारां हाईवे पर कोटा हैंगिग ब्रिज (राजस्थान) के पास तस्करों ने पिकअप वाहन से जावरा सेल की टीम की गाड़ी को टक्कर मारी थी। सीसीटीवी वीडियो में इनोवा तेजी से बोलेरो को टक्कर मारती दिख रही है। टोल प्लाजा पर मौजूद कर्मचारी डर गए। अफरा-तफरी मच गई। तलाशी के दौरान कार में से 17 बोरों में भरा 345.940 किलोग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया है। कार को भी जब्त कर लिया गया है। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो की नीमच टीम को सूचना मिली कि चित्तौड़गढ़-उदयपुर हाईवे से मादक पदार्थ की खेप इनोवा कार से ले जाई जा रही है। टोल बैरियर पर नाकेबंदी हुई। संदिग्ध वाहन टोल प्लाजा पर पहुंचा ही था कि वहां पहले से तैनात अफ्सरों ने उसके आगे बोलेरो खडी कर दी। तस्कर तेज गति से आगे बढे और सीबीएन के वाहन को टक्कर मार दी। एक आरोपी चलती कार से कूद कर भाग गया, जबकि ड्राइवर उसमें फंस गया। वो फायरिंग करते हुए भागने लगा मगर नारकोटिक्स की टीम ने दबोच लिया। बोलोरो में बैठे अधिकारी को सिर पर चोट लगी है। ड्राइविंग कर रहे टीम के एयरबैग नहीं खुलने से सीने पर चोट लगी। फायरिंग में एक अन्य टीम सदस्य घायल हो गया। तीनों घायलों को मंगलवाड़ हॉस्पिटल ले गए। गाड़ी गुजरात पासिंग की बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि एक गोली अधिकारी के पांव को छूती हुई निकली जिससे वो घायल हो गए। ड्राइवर सीट पर बैठा तस्कर भागने लगा तसे लेकिन पीछे स्कॉर्पियो मे आए अधिकारियों ने पकड़ लिया। आरोपी का नाम बाड़मेर निवासी दौलतराम जाट है। भागने वाला जुंजाराम बताया जा रहा है। 17 बैग रखे में 345 किलो 940 ग्राम डोडाचूरा भरा मिला। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation 40 + नहीं बन सकते वार्ड अध्यक्ष, अहमदाबाद में भाजपा नेताओं ने ’फर्जी जन्म प्रमाण पत्र’ से कम करवाली उम्र वर्ष की आखिरी सोमवती अमावस्या कल, अगले साल नहीं बनेगा एक भी संयोग