उदयपुर। माजी के मंदिर पर पुणे से आए पर्यटक का पांव फिसल जाने से कल देर शाम को पिछोला में गिर गए जिसे मंदिर समिति के सदस्यों ने तत्काल पानी में कूदकर बचा लिया था। पर्यटक उस समय मंदिर में शूटिंग कर रहे थे। उनके साथ उनका कैमरा पानी में गिर गया। गत रात्रि को माजी मंदिर पर हुई दुर्घटना में पर्यटक निखिल राव को तो मंदिर समिति के सदस्यों ने बचा लिया लेकिन कैमरा पानी में डूब गया था,जिसकी कीमत लगभग 4 लाख से ऊपर थी। आज सुबह घाट पर नहाने आने वाले राजीवजी माथुर ने उस कैमरे को झील में से निकाला लिया। उस समय घाट पर माजी मंदिर संघर्ष समिति के रोहित चौबीसा,कुंदन कुमावत,निर्मल चौबीसा,सभी उपस्थित थे। पर्यटक निखिल जी को उनका कैमरा लोटा दिया। पर्यटक निखिल ने सभी का आभार जताया। सचमुच मंदिर समिति के सदस्यों ने अपने इस कार्य से मेवाड़ की महान अतिथि देवो भव: की परम्परा को निभाते हुए ना सिर्फ अपनी जान की बाजी लगा कर अतिथि की जान बचाई बल्कि समूचे मेवाड़वासियों का सिर गर्व से ऊंचा किया। बचाने वाले सभी सदस्यों का 15 अगस्त पर जिला स्तर पर सम्मान किया जाना चाहिए। Share this: Share on X (Opens in new window) X Share on Facebook (Opens in new window) Facebook More Email a link to a friend (Opens in new window) Email Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp Like this:Like Loading... Related Discover more from 24 News Update Subscribe to get the latest posts sent to your email. Type your email… Subscribe Post navigation पुलिस को 15 मामलों में जिसकी थी तलाश वो हिस्ट्रीशीटर सद्दाम, मुन्नी और एंजल के साथ ड्रग्स बेचते मिला नकली डॉक्टर ने किया हास्य पद्धति द्वारा दर्शको का इलाज़ : एक दिवसिय नाट्य संध्या में मंचित हुआ नाटक ‘‘मॉक डॉक्टर”