24 न्यूज अपडेट. उदयपुर। अखिल मेवाड़ प्रजापत समाज सेवा संघ मातृकुंडिया द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में आज के समारोह की अध्यक्षता मातृकुंडिया चोखला अध्यक्ष देवीलाल जीतावास द्वारा की गई अतिथि संरक्षक फूलचंद दामाखेड़ा छोगालाल फतहनगर, सोहनलाल राशमी, भगवान नेत्रवाल, सचिव मोहनलाल रेलमगरा, बद्रीलाल रेलमगरा, रमेश लाल कपासन का ऊपर ना साफा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया गया मुख्य अतिथि कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर श्रीयादे प्रजापति उत्थान संयुक्त मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु प्रजापत उदयपुर जिला अध्यक्ष शंकर लाल प्रजापत, अखिल भारतीय प्रजापति कुंभकार महासंघ उदयपुर उपाध्यक्ष शंकर लाल प्रजापत मंचासीन सभी चोखला अध्यक्ष एवं आमंत्रित मेहमानों अध्यक्ष की उपस्थिति में 825 बच्चों का प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया इसमें कक्षा 10 में 97 प्रतिशत नंबर के साथ कोमल प्रजापत 97 प्रतिशत नंबर के साथ चेतन प्रजापत को संयुक्त रूप से 11000 रूपए का पुरस्कार प्रदान किया गया सभा अध्यक्ष देवीलाल प्रजापत जीतावास के स्वागत उद्बोधन में आपने बताया कि प्रजापत समाज में किस प्रकार बालक बालिकाओं का शिक्षा का स्तर बढ़ रहा है एवं निरंतर हमें बच्चों को आगे बढ़ाना है मृत्यु भोज को बंद करना है एवं पेरावणी प्रथा को बंद करना है समाज को आर्थिक स्थिति ऊपर उठने के लिए कुरीतियों को छोडऩा पड़ेगा जब समाज आगे बढ़ेगा, समाज के प्रजापत समाज के वरिष्ठ पन्नालाल कोटडी भगवान लाल कोटडी, राजू सनवाड, गोवर्धन सोनियाणा, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर से निवेदन किया कि प्रजापत समाज को राजनीति में आगे बढ़ाने के लिए प्रदेश स्तर पर माटी कला बोर्ड बना हुआ है लेकिन हमारी आवाज राज के कान तक नहीं पहुंच पा रही है हर बार माटी कला बोर्ड में कुमावत समाज के व्यक्ति को नियुक्त कर दिया जाता है और कुम्हार प्रजापत समाज मुंह देखता रह जाता है आपसे निवेदन है कि हमारी आवाज मुख्यमंत्री महोदय तक पहुंचने के लिए आप जरिया बने वह मुख्यमंत्री महोदय से प्रजापत कुम्हार समाज के प्रतिनिधि मंडल को मिलकर हमारी बात वहां तक पहुंचाने का कष्ट करें श्रीयादे प्रजापति उत्थान संयुक्त मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु प्रजापत ने अपने उद्बोधन में बताया कि आज से 15 वर्ष पूर्व मातृकुंडिया में मात्र 100 बच्चे प्रतिभा सम्मान समारोह में पुरस्कार लेने आते थे लेकिन आज खुशी का विषय है कि 825 बच्चों का प्रतिभा सम्मान समारोह कार्यक्रम आयोजित हो रहा है समाज शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है लेकिन हमें बालिका शिक्षाओं के माध्यम से समाज को आगे बढ़ाना है और युवा साथियों से निवेदन किया कि सरकार द्वारा प्रायोजित विश्वकर्म योजना के माध्यम से अपने कौशल आगे बढ़ते हुए आर्थिक स्थिति से समाज को संभल प्रदान करें जिससे समाज अन्य समाजों के साथ मुख्य धारा में जुड़ सके प्रजापति समाज गौरवशाली समाज है हम भगवान ब्रह्मपुत्र दक्ष प्रजापति की संतान है भगवान शिव हमारे जमता है भगवान गणपति जी हमारे भांजा श्री है ऐसे गौरवशाली समाज को हम लोग भूल रहे हैं हमें हमारे बच्चों को यह याद दिलाना है कि प्रजापति समाज अपने गौरव को ना भूले एवं साथ ही कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर से निवेदन किया की माटी कला बोर्ड सर्वप्रथम वसुंधरा जी सरकार में बना था उसे समय भी प्रथम बार हरीश कुमावत को अध्यक्ष बनाया गया द्वितीय बार जोधपुर से प्रजापत समाज के बंधु को अशोक गहलोत सरकार में मौका मिला तृतीय बाद वापस वसुंधरा जी राज्य सरकार में हरीश कुमावत को बनाया गया चतुर्थ बार डूंगर राम गेदर को माटी कला बोर्ड का अध्यक्ष बनाया गया लेकिन अभी वर्तमान में प्रहलाद राय टांक को भाजपा सरकार ने लोकसभा चुनाव के पहले नियुक्त किया है यह क्षत्रिय कुमावत की महापंचायत में 21 मई को विद्याधर नगर स्टेडियम में मंच पर उपस्थित था एवं प्रहलाद राय टॉक अपने आप को गरबा पंक्ति भाटी राजपूत गुरु के वंशज बताते हैं प्रजापत समाज की श्रीयादे कुलदेवी को नहीं मानते हैं ऐसे व्यक्ति जो प्रजापत समाज की कुलदेवी को नहीं मानता है ऐसे व्यक्ति को माटी कला बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया है वह प्रजापत समाज का भला क्या करेगा आप हमारी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का पूरा प्रयास करें मुख्य अतिथि अर्जुन लाल जीनगर कपासन विधायक ने अपने उद्बोधन में बताया कि प्रजापत समाज कितना गौरवशाली समाज है और अपने कार्य के प्रति समर्पित समाज है कभी भी अनैतिक कार्य में यह समाज नहीं जुड़ा रहता है प्रजापत समाज के द्वारा बनाया गया छोटे से छोटा मिट्टी का कलश की भी सर्व समाज पूजा करके अपने सिर पर धारण करते हैं ऐसे पूजनीय प्रजापत समाज का मैं ऋणी हूं और मैं आज इस मंच से यह घोषणा करता हूं कि आप की बात मुख्यमंत्री जी तक पहुंचाने का पूरा आश्वासन देता हूं कि आपका प्रतिनिधि मंडल को जल्द से जल्द में मुख्यमंत्री महोदय से मिलवा कर इस बात को हल करने का पूरा प्रयास करूंगा और श्रीयादे माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष पद पर प्रजापत कुम्हार समाज के व्यक्ति को नियुक्त करने का पूरा प्रयास करूंगा आज के कार्यक्रम में गणमान्य अतिथि अखिल प्रजापत समाज सेवा संघ मेवाड़ मातृकुंडिया उपाध्यक्ष भगवती लाल, बद्रीलाल रेलमगरा, गोपीलाल
सांसेरा, कैलाश नगरी, नारायण आमली, भीखाराम बाड़मेर, फतेहलाल चित्तौड़, बगद्दीराम चित्तौड़, प्रभुलाल कुकरखेडा, रामलाल कांकरिया, शंकर लाल कुंडिया, नानेश रेलमंगरा, गणपत सरगम, कालू लाल बस्सी, गोटूलाल राजसमंद , जीवनलाल राजसमंद, संस्थान के वर्ष भर के आय का हिसाब मोहनलाल प्रजापत रेलमगरा द्वारा प्रस्तुत किया गया। संचालन रमेश प्रजापत कपासन द्वारा किया गया।
अखिल मेवाड़ प्रजापत समाज सेवा संघ का प्रतिभा सम्मान समारोह, 825 बच्चों का हुआ सम्मान

Advertisements
